Wednesday, October 21st, 2026

मुंगेली रेंजर नेताम सस्पेंड

रायपुर
मुंगेली रेंजर सीआर नेताम पर विभागीय गाज गिरी है,जब पुराने मामलों में उनका निलंबन हो गया है। दरअसल वन विभाग का यह अफसर उस वक्त चर्चा में आया जब इस माह की 3 तारीख को उन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि सीबीआई जांच का डर दिखाकर दो कथित पत्रकारों को वे एक करोड़ से अधिक की राशि दे चुके हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया,लेकिन विभाग की नजर रेंजर पर लग गई इसलिए कि सवाल उठने लगे थे कि आखिर इतनी बड़ी राशि कहां से आई और क्यों वह देते रहा है? इसलिए विभाग ने जहां-जहां उक्त रेंजर ने काम किया है,वहां हुई अनियमितताओं की फाइल खुलवायी है। रेंजर के निलंबन की पुष्टि बिलासपुर वन मंडल की ओर से की जा चुकी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय